केंद्र सरकार की इस योजना के तहत हर दिन मिलते हैं 500 रुपये, जानें कौन कर सकता है आवेदन


प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा देश के जो व्यक्ति हाथों से वस्तुओं निर्माण करते हैं तथा विभिन्न प्रकार की शिल्प कारी की रचना करते हैं ऐसे व्यक्तियों के लिए सहानुभूति प्रदान करने हेतु पीएम विश्वकर्मा योजना की घोषणा करवाई गई है|

पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत जो भी अपने हस्त कला की सहायता से वस्तुओं का निर्माण करते हैं तथा बाजार में उन वस्तुओं का विक्रय करते हैं वे सभी इस योजना में शामिल हो सकते हैं तथा योजना के अंतर्गत उपलब्ध करवाए जाने बल्कि विभिन्न प्रकार की सुविधाओं से लाभान्वित हो सकते हैं।

पीएम विश्वकर्मा योजना का संचालन मुख्य रूप से देश के सभी बढ़ई, नाव निर्माता, कवच बनाने वाला, लोहार , हथौड़ा उपकरण और किट निर्माता,  सुनार , कुम्हार , मूर्तिकार, पत्थर तोड़ने वाला वाला, मोची /फुटवियर कलाकार, राजमिस्त्री , खिलौना/चटाई/झाड़ू निर्माता बुनकर, गुड़िया और खिलौना निर्माता, नाई, धोबी, दर्जी और मछली पकड़ने का जाल निर्माता इत्यादि सभी वर्गों के संवर्धन हेतु करवाया जा रहा है। पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत इन सभी वर्ग के व्यक्ति जो इस काम के जरिए अपने जीवन यापन करते हैं वे योजना से प्राप्त होने वाली सरकारी सुविधा प्राप्त कर सकते हैं।



PM Vishwakarma Yojana Registration

पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत कारीगर वर्ग एवं शिल्पकार वर्ग के जो भी व्यक्ति सरकार के द्वारा दिए जाने वाले विभिन्न प्रकार के लाभों को प्राप्त करना चाहते हैं तथा पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत पात्र होना चाहते हैं उनके लिए रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य रूप से आवश्यक है। पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया योजना के ऑफिसियल वेबसाइट पर उपलब्ध करवाई गई है।

पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत रजिस्ट्रेशन करते समय उम्मीदवार के लिए अपने कार्य का विवरण एवं कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जानकारी भी सबमिट करना आवश्यक होती है इसके पश्चात योजना के अंतर्गत रजिस्ट्रेशन सफल हो पता है।

जो उम्मीदवार पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत अपना रजिस्ट्रेशन कर लेते हैं उनके लिए पीएम विश्वकर्मा योजना का प्रमाण पत्र सबूत के तौर पर प्रदान करवाया जाता है। पीएम विश्वकर्मा योजना का प्रमाण पत्र सभी कारीगरों पहचान के रूप में कार्य करता है जिसके अंतर्गत आप अगर अपने कार्य को आगे बढ़ाने के लिए लोन लेते हैं या तो अपने उद्योग के जरिए बाजार मूल्य में अन्य जनों की तुलना पर अधिक मुनाफा प्राप्त करना चाहते हैं तो पीएम विश्वकर्मा योजना का प्रमाण पत्र आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है।

पीएम विश्वकर्मा योजना की विशेषताएं

  • पीएम विश्वकर्मा योजना केंद्रीय स्तर पर संचालित करवाई जाने वाली योजना है जो प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आरक्षण में चलाई जा रही है।
  • पीएम विश्वकर्मा योजना देश के सभी कारीगरों व्यक्तियों के लिए संचालित करवाई जा रही है जिसके अंतर्गत जो व्यक्ति अपनी हस्तकला के आधार पर वस्तुओं का निर्माण करते हैं एवं बाजार में उनका विक्रय करते हैं उनके आर्थिक जीवन में कुछ विकास हो सके।
  • जो भी योग्य व्यक्ति पीएम योजना के अंतर्गत रजिस्ट्रेशन करते हैं एवं योजना का प्रमाण पत्र प्राप्त करते हैं देश के आधार पर लोन भी प्राप्त कर सकते है।
  • पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत देश के सभी विश्वकर्माओं के लिए अपने कार्य में प्रगति करने हेतु प्रशिक्षण भी उपलब्ध करवाए जाते हैं जिस भी अपने कार्य के उपलक्ष में नई-नई तकनीकी सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकें।
  • पीएम विश्वकर्मा योजना में सभी कार्यरत व्यक्तियों के लिए प्रशिक्षण के साथ-साथ बाजार समर्थन की सुविधा भी उपलब्ध करवाई गई है जो योजना में शामिल व्यक्तियों के जीवन में अचूक परिवर्तन के तौर पर बदलाव कर सकता है।


पी एम विश्वकर्मा योजना में लोन सुविधा

पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत केंद्रीय सरकार द्वारा सभी विश्वकर्मा वर्ग के व्यक्तियों के लिए लोन की सुविधा भी उपलब्ध करवाई गई है। पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत जो व्यक्ति योजना में शामिल होते हैं या रजिस्ट्रेशन सफल करते हैं उनके लिए अपने कार्य में प्रगति प्राप्त करने हेतु लोन की सुविधा भी उपलब्ध करवाई गई है |

जिसके अंतर्गत उनके लिए ₹200000 तक का लोन उपलब्ध करवाया जा सकता है। पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत लोन के भुगतान के निश्चित अवधि 30 माह तक निर्धारित करवाई गई है तथा सभी व्यक्ति जो योजना के अंतर्गत लोन लेते हैं वे 30 माह तक आसानी पूर्वक लोन का भुगतान कर सकते हैं।

पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

  • पीएम विश्वकर्म योजना में रजिस्ट्रेशन करने हेतू इसकी ऑफिशल वेबसाइट https://pmvishwakarma.gov.in/ पर विजिट करना होगा।
  • ऑफिशल वेबसाइट के होम पेज पर पंजीकरण करना आवश्यक है।
  • सीएससी की आईडी की सहायता से आप आसानी पूर्वक पंजीकरण सफल कर सकते है
  • इसके बाद आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म प्रदर्शित हो जाएगा।
  • रजिस्ट्रेशन फॉर्म में मांगी गई सभी प्रकार की जानकारी को दर्ज करें।
  • आवश्यकता अनुसार अपने सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करें।
  • अब रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूर्ण हो जाने पर सबमिट करें।
  • इसके बाद आपका पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत रजिस्ट्रेशन हो जाएगा जिसका प्रिंट भी निकलवाना आवश्यक है।


पीएम विश्वकर्मा योजना सभी श्रम वर्ग के विश्वकर्मा उम्मीदवारों एवं देश के सभी कारीगरों, शिल्पकारों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण तथा लाभकारी योजना है जिसका लाभ सभी निर्धारित वर्गों के लिए उठाना चाहिए। जारी किए गए लेख में आपको पीएम विश्वकर्मा योजना से संबंधित सभी प्रकार के महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध करवाई गई है तथा अगर आप योजना के लिए उम्मीद वार है तो यह जानकारी आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण साबित होने वाली है।

Post a Comment

0 Comments