मेकमाईट्रिप फाउंडेशन (MakeMyTrip Foundation) उन छात्रों के लिए 50,000 रुपये प्रति माह छात्रवृत्ति पेशकश कर रहा है जिन्होंने महामारी के दौरान अपने माता-पिता को खो दिया है और स्कूल या कॉलेज में अपनी पढ़ाई कर रहे हैं। इच्छुक आवेदक छात्रवृत्ति के लिए केवल ऑनलाइन मोड के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
मेकमाईट्रिप फाउंडेशन ‘पढ़ते रहो, बढ़ते रहो’ स्कॉलरशिप मेकमाईट्रिप फाउंडेशन की एक पहल है जो उन छात्रों के लिए शिक्षा में निरंतरता का समर्थन करता है जिन्होंने महामारी के दौरान अपने माता-पिता को खो दिया है। इस छात्रवृत्ति कार्यक्रम के तहत स्कूल, स्नातक या स्नातकोत्तर स्तर पर शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्रों को न्यूनतम 1 वर्ष और अधिकतम 4 वर्षों के लिए उनके शैक्षणिक खर्चों को कवर करने के लिए 24,000 से 50,000 तक की निश्चित वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। उन छात्रों को वरीयता दी जाएगी जिनके माता-पिता पर्यटन और आतिथ्य क्षेत्र में कार्यरत थे।
मेकमाईट्रिप फाउंडेशन शॉलरशिप के लिए पात्रता मानदंड
- भारतीय छात्र जो वर्तमान समय में कक्षा 1 से 12 तक स्नातक या स्नातकोत्तर स्तर पर अध्ययन कर रहे हैं वह मेकमाईट्रिप फाउंडेशन शॉलरशिप के पात्र हैं।
- आवेदकों की वार्षिक पारिवारिक आय सभी स्रोतों से 6,00,000 से कम होनी चाहिए।
- COVID-19 महामारी के दौरान अपने माता-पिता को खोने वाले छात्र पात्र हैं।
- शैक्षणिक वर्ष 2021-22 और 2022-23 में नामांकित छात्रों के लिए लागू।
मेकमाईट्रिप फाउंडेशन ‘पढ़ते रहो, बढ़ते रहो’ छात्रवृत्ति 2022 पुरस्कार
- कक्षा 1 से 8 तक के छात्रों के लिए – INR 24,000
- कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए – INR 30,000
- स्नातक और स्नातकोत्तर छात्रों के लिए – INR 50,000
उम्मीदवारों को केवल शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए छात्रवृत्ति निधि का उपयोग करना चाहिए जिसमें ट्यूशन फीस, छात्रावास शुल्क, भोजन, इंटरनेट, प्रशिक्षण सामग्री, किताबें, स्टेशनरी, ऑनलाइन सीखने आदि शामिल हैं।
मेकमाईट्रिप फाउंडेशन स्कॉलरशिप 2022 के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- वोटर आईडी कार्ड
- ड्राइविंग लाइसेंस
- पैन कार्ड
- आवेदक का फोटो
- वर्तमान वर्ष स्कूल प्रवेश प्रमाण पत्र
- माता-पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र
- मृतक माता-पिता के नियोक्ता द्वारा वास्तविक घोषणा
- आवेदक का बैंक खाता विवरण
0 Comments