Post Office Saving Schemes बैंक FD से ज़्यादा रिटर्न देता है पोस्ट ऑफ़िस जाने डिटेल्स

पिछलें कई सालो से fixed deposit लोगो के बीच में काफी पोपुलर रहा है ! और यह देखा गया है की लगभग fixed deposit में निवेश करने में लोगो की रूचि सबसे अधिक पाई जाती है! परन्तु पिछले कुछ सालो से यह देखा गया है! की fixed deposit में निवेश करने पर व्याज दर काफी कम दी जा रही है !Post Office Saving Schemes

और इसके साथ साथ  अगर  आपका  अमाउंट ज्यादा है तो इसमें आपको  return  भी कम  दिया  जाता है ! इसके अतिरिक्त अगर आप भी बेहतर  return  के लिए कोई आप्शन खोज रहें है !तो आप इस पोस्ट में हमारे साथ बने रहें ! आज के इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको fixed deposit से अच्छा return देने वाले आप्शन के बारे में बात करेंगे !

Post office Saving Scheme :

Post office Saving Scheme : अगर बात करें कम समय में अच्छे return की तो पोस्ट ऑफिस में कई तरह की सेविंग्स स्कीम मौजूद हैं! जिसमें की अगर आप निवेश करते है !तो आपको अपने पैसे पर साल भर में fixed deposit से अच्छा return मिल सकता  है ! तो चलिए आइये जानते है वो कौन कौन से आप्शन Post office Saving Scheme   के तहत पोस्ट ऑफिस में चलाये जा रहें  है !Post Office Saving Schemes

  • पोस्ट ऑफिस की नेशनल सेविंग्स टाइम डिपॉजिट अकाउंट-

Post Office Saving Schemes के तहत चलाई जाने वाली मुख्य स्कीम में से एक है ! नेशनल सेविंग्स  टाइम  डिपॉजिट अकाउंट, ये एक तरह की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) है ! पोस्ट ऑफिस में एफडी अकाउंट खुलवाने के लिए न्यूनतम 1000 रुपए जमा करने होते हैं ! अधिकतम सीमा निर्धारित नहीं है ! पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट अकाउंट 1 से 5 साल तक की अवधि के लिए 5.5 से 6.7% तक ब्याज देता है !

  • Post Office Recurring Deposit (डाकघर आवर्ती जमा)

इस योजना की अवधि 5 साल तक रखी गयी है और इसमें आपको प्रत्येक महीने पैसा जमा करना होता है! इस योजना में निवेश करने के लिए न्यूनतम राशि 10 रूपये रखी गयी है और अधिकतम राशि आप  कितना भी  निवेश  कर  सकते है! इसके साथ साथ इसमें निवेश करने पर आपको व्याज 5.8 % तक मिल जाता है !

 

  • मासिक आय योजना :

पोस्ट ऑफिस द्वारा दी जाने वाली सेविंग स्कीम में यह भी एक बहुत अच्छी योजना है !इस योजना में आपको एक बार पैसा लगाना होता है! इसके बाद आपको प्रत्येक महीने पैसे दिए जाते है ! इस योजना का लाभ लेने  के  लिए  आपको अकाउंट ओपन करना होता है ! जिसमें की आप 5 लाख रूपये तक जमा कर सकते है !योजना के  अंतर्गत  आप  जॉइंट अकाउंट भी ओपन कर सकते है जिसमें की आप 9 लाख रूपये तक जमा कर सकते है ! मासिक आय  योजना  के  तहत आपको 6.6 % तक व्याज मिल जाता है !

  • नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (National Saving Certificate)

इस योजना (Post Office Saving Schemes ) के तहत अगर आप पोस्ट ऑफिस में निवेश करते है ! तो आपको 8 % तक सालाना व्याज मिल सकता है !जिसमें की आप न्यूनतम 1000 रूपये से निवेश कर सकता  है और अधिकतम कोई  सीमा   नही  है ! योजना  के तहत आपको व्याज वार्षिक दिया जाता है ! लेकिन आपको यह राशि अवधि पूरी होने के बाद मिलती है !इस योजना की खास बात यह है! कि इसमें 10 साल से ज्यादा उम्र के बच्चे भी माता-पिता की देखरेख में ये  खाता  खुलवा सकते  हैं!  इसके अतिरिक्त  NSC अकाउंट को किसी नाबालिग के नाम पर और 3 वयस्क के नाम पर जॉइंट अकाउंट खोला जा सकता है !

Post a Comment

0 Comments